*👉🏻 शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर यूथ कांग्रेस ने की अनोखी पहल*
जालंधर,31 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर यूथ कांग्रेस पंजाब के दिशा-निर्देशों पर जालंधर वेस्ट की यूथ टीम ने लोगों को पौधे बांट कर एक अनोखी पहल का आगाज़ किया। यूथ कांग्रेस के महासचिव तरसेम थापा की अगुवाई में एक रुख सौ सुख के तहत लोगों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर विशेष तौर पर थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह और पार्षद लखबीर सिंह बाजवा पहुंचे। इस मौके पर तरसेम थापा ने कहा की पूरे पंजाब में यूथ कांग्रेस की तरफ से हर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं द्वारा डेढ़ लाख पौधे बांटे जाएंगे। इस मौके पर राहुल बाजवा, प्रकाश शर्मा, काला प्रधान, अनिल शर्मा, दानी गिल, जोगिंदर पाल बॉबी, सनी लोच, अमित चौधरी, शिब्बू व अन्य यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।