95 वर्षीय महिला ने अपने डांस से मंत्रमुग्ध

तमिलनाडु की रहने वाली एक 95 वर्षीय महिला ने अपने डांस टैलेंट से ऑनलाइन यूजर्स को मंत्रमुग्ध कर दिया है. ओह रसिक्कुम सीमाने गीत पर उनके सुंदर परफॉर्मेंस को दिखाने वाला एक वीडियो आईआरएएस अनंत रूपानागुडी द्वारा साझा किया गया था और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उनके डांस कौशल की दिल छू लेने वाली क्लिप ने ढेरों यूजर्स के मन में हैरानी और खुशी जगा दी, जो वीडियो देखकर तारीफ करने से खुद को रोक ही नहीं पाए.
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “बुजुर्गों के लिए विश्रांति होम में, 95 वर्ष की इस महिला ने एक कार्यक्रम के दौरान इस पुराने तमिल गाने पर डांस किया. ऐसा माना जाता है कि वह 1940 के दशक में कलाक्षेत्र फाउंडेशन की छात्रा थीं और कहा जाता है कि उन्होंने चंद्रलेखा (1948) जैसी फिल्मों में डांस किया था.” उन्होंने महिला का एक वीडियो भी पोस्ट किया. इसमें वह नीले और पीले रंग की साड़ी पहने हुए एक हॉल जैसी जगह पर खड़ी दिख रही हैं. वीडियो में उन्हें ओह रसिक्कुम सीमानेवास गाने पर खूबसूरती से थिरकते हुए दिखाया गया है.




