*👉🏻 जैना नगर के एक घर में हथियारों के बल पर लूट* *👉🏻 पुलिस कमिश्नर,डीसीपी मौके पर पहुंचे*
जालंधर,28 मार्च-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत आते जैना नगर में बीती देर रात लुटेरों ने हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए घर के मालिक दोमन पुत्र जोबन ने बताया कि रात 12:00 बजे तेजधार हथियारों के साथ 2 लुटेरे घर में घुसे जबकि एक लुटेरा बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा और घर में पड़ी 40000 की नकदी,4 मोबाइल,20 तोले चांदी के गहनों को लूट कर फरार हो गए। जाते समय लुटेरे घर के बाहर दरवाजे को कुंडी लगा गए ताकि कोई बाहर न निकल सके। लुटेरों के जाते ही घर वालों ने शोर मचाया। शोर सुन आस-पास के लोगों ने दरवाजा खोला। उन्होंने बताया कि नगदी व गहने लड़की की शादी के लिए रखे हुए थे जो लुटेरे लेकर फरार हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा, डीसीपी गुरमीत सिंह, एसीपी बलविंदर सिंह सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
