*👉🏻 पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को लगा तगड़ा झटका* *👉🏻 मामला सुक्खा फोलड़ीवाल के खूह से अवैध शराब की पेटियों की बरामदगी का* *👉🏻 छापेमारी दौरान एक्साइज अधिकारियों ने बताई पांच सौ से ज्यादा पेटियां,एफआईआर में नहीं बताई पेटियों की गिनती*
जालंधर,13 सितम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-पंजाब सरकार की डेपो मुहिम को उस समय तगड़ा झटका लगा जब जालंधर के एक गांव से सैकड़ों पेटियां अवैध शराब की बरामद हो गई। आज दोपहर एक्साइज विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव फोलड़ीवाल में कांग्रेसी नेता सुक्खा फोलड़ीवाल के खूह पर छापेमारी कर सैकड़ों पेटियां अवैध शराब की बरामद की। छापेमारी दौरान जब एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक 500 के करीब पेटियां वह गिन चुके हैं। लेकिन शाम को जब एफआईआर दर्ज हुई तो उस में पेटियों की गिनती बताई ही नहीं गई। जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने एक्साइज अधिकारियों से शराब की पेटियों की गिनती के बारे में पूछा तो उन्होंने 350 पेटियों की बरामदगी बताई। लेकिन हैडलाइन एक्सप्रैस न्यूजपेपर और वेब पोर्टल के पास उक्त एक्साइज इंस्पेक्टर की रिकॉर्डिंग मौजूद है। जिसमें वह खुद कह रहा है कि अभी तक 500 पेटी शराब कि वह गिन चुके हैं और जांच अभी भी जारी है। अब सोचने वाली बात यह है कि छापेमारी के बाद ऐसा क्या हुआ की 500 से ज्यादा शराब की पेटियां बाद में 350 हो गई। हालांकि पुलिस ने कांग्रेसी नेता सुक्खा फोलड़ीवाल और उसके भाई सतिंदर पर मामला दर्ज कर लिया है।

