*👉🏻 गुलमोहर सिटी के खेतों में डाला गया सीवरेज टूटा* *👉🏻 गंदा पानी खेतों से होता हुआ बगलामुखी धाम मंदिर के पास तक पहुंचने लगा*
जालंधर,23 सितम्बर-(ज्ञान सिंह)- जंडू सिंघा रोड स्थित गुलमोहर सिटी के खेतों में डाला गया सीवरेज बरसात के कारण टूट गया है। जिस वजह से सीवरेज का गंदा पानी खेतों से होता हुआ गुलमोहर सिटी में स्थित मां बगलामुखी धाम मंदिर के नजदीक तक पहुंच गया है। इलाका निवासियों ने बताया कि कारपोरेशन द्वारा सीवरेज गुलमोहर सिटी के खेतों में से डाला गया था। यह सीवरेज पहले भी दो बार टूट चुका है। जिसे निगम प्रशासन द्वारा रिपेयर किया गया था। लेकिन बीती रात भारी बरसात के कारण ये सीरावज फिर से टूट गया है और सीवरेज का गंदा पानी काफी तेजी से खेतों में से होता हुआ मंदिर तक पहुंचने लगा है। इलाका निवासियों ने मौजूदा पार्षद और निगम प्रशासन से अपील की है कि इस सीवरेज को पक्के तौर पर ठीक करवाया जाए।

