इंसानी दिमाग के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का पहला एआई रोबोट

नई दिल्ली : एआई रोबोट (AI robot) को लेकर पहले से ही चिंता की स्थिति बनी हुई थी लेकिन अब चीन (China) ने जो रोचोट लॉन्च किया है वह इंसानों के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। चीन ने दुनिया का पहला ऐसा रोबोट लॉन्च किया है जिसमें इंसानी दिमाग (human brain) है और वह इंसानों की तरह सोच सकता है।
एआई इंसानों के बुद्धि स्तर से मेल नहीं खा सकता है, इसलिए वैज्ञानिकों ने अब मानव मस्तिष्क, एआई को दे दिया है। चीन में तियानजिन विश्वविद्यालय (tianjin university) के शोधकर्ताओं ने एक हह्यूमनॉइड रोबोट (humanoid robot) विकसित किया है जो मानव मस्तिष्क कोशिकाओं का इस्तेमाल करके काम करता है। पहली नजर में यह अवधारणा सोधे तौर पर किसी साइंस फियान फिल्म की तरह लग सकती है, लेकिन शोधकर्ताओं के अनुसार, मानव मस्तिष्क कोशिकाओं वाला यह हामनॉइड हाइब्रिड मानव-रोबोट बुद्धिमत्ता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। न्यू एटलस के अनुसार, इस नए रोबोट को ‘ब्रेन ऑन चिप’ के रूप में परिभाषित किया गया है, जो स्टेम कोशिकाओं का इस्तेमाल करता है जो मूल रूप से मानव मस्तिष्क कोशिकाओं में विकसित होने के लिए थीं। इन कोशिकाओं को एक इलेक्ट्रोड के माध्यम से एक कंप्यूटर चिप के साथ इंटिग्रेट किया गया है जिससे रोबोट सूचनाओं को प्रोसेस करने और विभिन्न काय करने में सक्षम हो गया है। इस सेट अप ने रोबोटको जानकारी को एनकोड और डोकोड करने को अनुमति दी, जिससे बाबाओं के आसपास नेविगेट करने से लेकर वस्तुओं को पकड़ने तक को गतिविधियां पूरी हुई।
इंसानों के लिए बन सकता है मुसीबत
यह रोबोट इंसानों के लिए मुसीवत बन सकता है और उनके काम में दखलअंदाजी भी कर सकता है। यह रोबोट इंसानों के काम को प्रभावित कर सकता है और एक समय में यह बेलगाम भी हो सकता है। गलत जानकारी मिलने की स्थिति में यह रोबोट गलत हरकतें कर सकता है और गलत फैसले भी ले सकता है।





