*👉🏻 अनिल सच्चर बने भाजपा के प्रदेश सचिव* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 19 मार्च 2020-(एच.ई)-भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा द्वारा अनिल सच्चर को प्रदेश सचिव बनाने पर जालंधर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके नाम की सचिव पद के लिए घोषणा होने का पता चलते ही कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। श्री अनिल सच्चर को यह जिम्मेदारी दूसरी बार मिली है। उन्होंने इस जिम्मेदारी को सौंपने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी का धन्यवाद किया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे एवं पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

