टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी में फायरिंग,एक पुलिस अफसर की मौत,बड़ी संख्या में हमलावर
ऑस्टिन। टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी में फायरिंग की खबर सामने आई है, यहां मध्य रात्रि में बड़ी संख्या में हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। स्कूल ने बताया कि विश्वविद्यालय के पुलिस विभाग में फायरिंग की गई है। यह घटना रात 8.23 बजे की है। इस फायरिंग में एक पुलिस अफसर की मौत की खबर है।यूनिवर्सिटी की ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई।जिसमें बताया गया है कि फायरिंग के चलते संस्थान को बंद कर दिया गया। स्कूल में मौजूद स्टाफ के कर्मचारी, छात्र और अन्य लोग अपनी जान बचाने के लिए शरण लिए हुए हैं। स्कूल की ओर से कहा गया है कि शूटिंग काफी बड़े पैमाने पर की गई ।आईएस की दुष्प्रचार एजेंसी अमाक ने ऑनलाइन बयान में कहा, ‘लास वेगास हमले को अंजाम देने वाला इस्लामिक स्टेट का एक सिपाही है और उसने जेहादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल देशों से बदला लेने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है
यह स्कूल टेक्सास के लबॉक शहर में है।
स्कूल की जिस बिल्डिंग में यह हमला हुआ है वह पूर्व की ओर है। यह हाईवे 82 और चौथी स्ट्रीट के पास है।



