*👉🏻 काम से घर जा रहे व्यक्ति से लूट*
जालंधर-(टिंकू पंडित/ज्ञान सिंह)- थाना 1 के अंतर्गत पड़ती भगत सिंह कॉलोनी के पास बीती रात काम से घर जा रहे नेपाली व्यक्ति से लुटेरे 3500 रुपये व मोबाइल छीन फरार हो गए। जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति विकास राय (37) पुत्र चंद्र बहादुर निवासी भगत सिंह कॉलोनी ने बताया कि वह प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। रात काम खत्म कर घर जा रहा था कि भगत सिंह कॉलोनी के पास बाइक पर आए दो लुटेरों ने उससे मारपीट की और लोहे की रॉड मार घायल कर जेब में पड़े हुए 3500/- रुपए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना एक ही पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

