*👉🏻 जिस्मफ़िरोशी के धंधे को संरक्षण देने लगे पत्रकार, शहर के नामी पत्रकार पुलिस की हिट लिस्ट में* *👉🏻 स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा जिस्मफ़िरोशी का धंधा,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 02 जून 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस डेस्क)-लोगों की समस्याओं और नेताओं की बातों को जन-जन तक पहुंचाने वाले पत्रकार अब चंद रुपयों की खातिर हर तरह के बदनाम और गलत धंधों में शामिल होने लगे हैं। यह वो धंधे है जिसे समाज के हर वर्ग में घृणा की नजर से देखा जाता है। आज कल शहर के कुछ नामी पत्रकार जिस्मफ़िरोशी के धंधे को कराने और उसे संरक्षण देने के कारण जालंधर पुलिस की हिट लिस्ट में है। जालंधर में कुछ दिन पहले हुए स्पा सेंटर में गैंगरेप और कल कुछ स्पा सेंटरों पर हुई रेड में दूसरे राज्यों से आकर मसाज और मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली लड़कियां पकड़ी गई थी। स्पा सेंटर चलाने वाले लोगों कि फोन डिटेल और पुलिस पूछताछ से यह पता चला है कि शहर के कुछ नामी सफेदपोश पत्रकार जिस्मफ़िरोशी के इस धंधे को संरक्षण दे रहे हैं। संरक्षण देने की एवज में उक्त पत्रकार मजबूरी में अपना जिस्म बेच कर घर का खर्चा चलाने वाली महिलाओं से मोटी रकम लेते हैं। 
—शहर के नामी पत्रकार पुलिस की हिट लिस्ट में-–
शहर में चल रहे कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में कुछ लोग जिस्मफरोशी का धंधा भी कर रहे हैं। पुलिस की रेड ना हो इस कारण स्पा सेंटर चलाने वाले लोगों ने शहर के कुछ नामी पत्रकारों से अपने लिंक बनाए हुए हैं या यूं कहा जाए कि उक्त लोग इन पत्रकारों के साथ मिल कर जिस्मफ़िरोशी का धंधा चला रहे हैं। बीते दिनों में हुई रेड के दौरान पकड़ी गई लड़कियों और स्पा सेंटर मालिकों से पूछताछ व काल डिटेल के दौरान शहर के नामी पत्रकारों के नाम सामने आ गए हैं। मगर पत्रकारों की कुछ पुलिस अधिकारियों से सेटिंग के कारण पुलिस उन पत्रकारों पर कार्रवाई करने में कतरा रही है। कुछ सफेदपोश पत्रकारों के संरक्षण में चल रहे इस गलत धंधे की रिपोर्ट डीजीपी पंजाब तक पहुंच गई है और जो पुलिस अधिकारी इनका साथ दे रहे हैं वो भी डीजीपी ऑफिस के अधिकारियों के रडार पर हैं।
—कौन हैं नामी पत्रकार—
मालिश की आड़ में जिस्मफ़िरोशी के धंधे को संरक्षण देने वाले कुछ नामी पत्रकारों में तीन तो एक बड़ी अखबार के ही है। कल हुई रेड के दौरान इसी बड़ी अखबार के एक पत्रकार का नाम सामने आ चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त पत्रकार को नामजद कर लिया है। अगर पुलिस पूरी इमानदारी और गहनता से जांच करें तो शहर के कई नामी पत्रकार इस गंदे धंधे से जुड़े हुए सामने आ जाएंगे। अब देखना यह है कि पुलिस इमानदारी से अपना कार्य करेगी या दबाव में आकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देगी।
