*👉🏻 48 लाख रुपए की लूट का मामला हुआ ट्रेस, दो आरोपी काबू एक की तलाश, 31 लाख रुपए बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,20 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर में हुई 48 लाख रुपये की लूट के मामले को कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस ने ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को 31 लाख रुपए की राशि सहित गिरफ्तार किया है। जबकि उनके एक साथी की तलाश जारी है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया की 19 अगस्त को सोनू निवासी बस्ती शेख से एक्टिवा सवार तीन लोगों ने गुलाब देवी रोड़ नज़दीक रोज़ पार्क में तेजधार हथियार से हमला कर 48 लाख रुपए लूट लिए थे। यह रुपए जसवंत सिंह (एनआरआई) पुत्र उजागर सिंह निवासी रोज़ पार्क गुलाब देवी रोड के थे,जो उसने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए राजेश दत्ता नाम के प्रॉपर्टी डीलर के पास सोनू के जरिए रखवाए थे।
प्रॉपर्टी का सौदा ना होने के कारण सोनू उक्त राशि लेकर जसवंत सिंह को देने जा रहा था। तभी रास्ते में रोज़ पार्क के पास एक्टिवा सवार तीन लुटेरों ने दातर से हमला कर सोनू से नगदी वाला बैग छीन लिया था। मामला संगीन होने के कारण इसकी जांच सीआईए स्टाफ-2 को सौंपी गई थी। सीआईए स्टाफ ने जांच करने के बाद दो आरोपियों अमित कुमार उर्फ अमी पुत्र जीवन लाल निवासी मकान नंबर 12 जेल चौक थाना डिवीजन नंबर दो और अमनदीप सिंह उर्फ अमन पुत्र लेट मोहन सिंह निवासी संगत सिंह नगर थाना डिवीजन नंबर दो को उनके घर से 31 लाख रुपये की राशि सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के तीसरे साथी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया एक्टिवा भी ज़ब्त कर लिया है। आरोपियों के अनुसार उनके तीसरे साथी को पता था कि सोनू यह राशि लेकर यहां से निकलने वाला है। इसीलिए उन्होंने वारदात को ठीक समय पर अंजाम दिया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बाकी की राशि बरामद की जाएगी। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
