AI in warfare: युद्ध के मोर्चे पर अब AI तोप और मिसाइल से भी आगे! अमेरिका-इजराइल ने ईरान में मचाई कितनी तबाही?
दुनिया में युद्ध सिर्फ तोप, बंदूक और मिसाइल से नहीं लड़े जा रहे हैं। अब दुनिया में जंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा और टेक्नोलॉजी से भी लड़े जा रहे हैं। इसे समझने के लिए अमेरिका-इजराइल और ईरान व रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के आंकड़े देखे जा सकते हैं।
रूस-यूक्रेन और अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष ने दुनिया को यह दिखा दिया कि अब युद्ध पारंपरिक तरीकों यानी कॉन्टैक्ट वॉरफेयर से हटकर डेटा सेंटर्स, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और तकनीक महारथियों की पाले में जा खड़ा हुआ है। मिसाल के तौर पर AI सिस्टम के सहारे अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने मात्र 12 घंटे में ईरान पर 900 हमले किए।
