*👉🏻 कोरोना टेस्टिंग के मामले में पंजाब पिछड़ा* *👉🏻 हरियाणा में हो रही है पंजाब से ज्यादा टेस्टिंग* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 27 अप्रैल 2020-(एच.ई)-पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती रोजाना ही बढ़ रही है जोकि चिंता का विषय बन चुका है। दूसरी तरफ कोरोना नमूनों की टेस्टिंग में पंजाब पिछड़ चुका है। पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती 322 हो गई है और 3500 के करीब सैंपल की रिपोर्ट लंबित पड़ी हुई है। अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट में 3 सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्तिथ 3 लैबोरेटरी हैं जो एक साथ 1200 सैंपल की रिपोर्ट जारी कर सकते हैं। वहीं राज्य सरकार द्वारा पिछले 2 दिनों के जारी किए गए मीडिया बुलेटिन के अनुसार 3500 से अधिक सैंपल की रिपोर्ट लंबित पड़ी हुई है जो 7 दिनों में बढ़कर 15 गुना और ज्यादा हो गई है। इसीलिए पंजाब टेस्टिंग के मामले में हरियाणा से बहुत पीछे है। हरियाणा की तुलना में पंजाब में 35% कम परीक्षण हुए हैं। पड़ोसी राज्य में अब तक 21460 नमूनों का परीक्षण किया है और वही सिर्फ 1930 की रिपोर्ट का इंतजार है। पंजाब राज्य में रविवार को कोरोनावायरस के 14 मामले सामने आए हैं जिसके बाद पीड़ितों की संख्या बढ़कर 322 हो गई है। जालंधर में मरीजों की गिनती आज तक 78 पर पहुंच चुकी है। जिसके कारण जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं।
सौजन्य:-पी.के