*👉🏻 लाल किला मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
नई दिल्ली, 04 फरवरी 2021-गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसक घटनाओं और लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र सिंह उर्फ हरमन के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस अब तक अलग-अलग मामलों में 44 एफ आई आर दर्ज कर 124 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस लाल किले पर हुई हिंसक घटनाओं को लेकर एक्शन मोड में है। उस दिन जो लोग भी लाल किले पर मौजूद थे मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस उन तक पहुंच रही है। उस समय लाल किला और उसके आसपास जितने भी मोबाइल फोन एक्टिव थे पुलिस ने उनके डंप उठा लिए हैं और उन्हीं के आधार पर छानबीन कर लोगों को गिरफ्तार कर रही है। गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसक घटनाओं में 500 से ज्यादा पुलिस मुलाजिम घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस के पास गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसक घटनाओं की हजारों वीडियो क्लिप भी पहुंची है जिनके आधार पर पुलिस उपद्रवियों तक पहुंच रही है।