*👉🏻 जालंधर अकाली दल के वरिष्ठ नेता मिले सुखबीर बादल से* *👉🏻 सुखबीर सिंह बादल व हरसिमरत बादल को जीत की दी बधाई* *👉🏻 पढ़ें खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर👇🏻*
जालंधर,27 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर अकाली दल के वरिष्ठ नेता दिल्ली स्थित सुखबीर सिंह बादल के निवास स्थान पर उनसे मिले। शिरोमणि अकाली दल जालंधर कैंट के इंचार्ज स. सरबजीत सिंह मक्कड़, करतारपुर के इंचार्ज सेठ सतपाल मल और शाहकोट के इंचार्ज स. बचित्तर सिंह कोहाड़ ने सरदार सुखबीर सिंह बादल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर लोकसभा चुनावों में उनकी और बीबी हरसिमरत कौर बादल की जीत पर बधाई दी
। साथ ही इन नेताओं ने सुखबीर सिंह बादल को बताया कि इस बार लोकसभा चुनावों में जालंधर में अकाली दल का वोट बैंक बड़ा है। वरिष्ठ नेताओं से पूरी जानकारी हासिल करने के बाद सुखबीर सिंह बादल ने सभी की हौसला अफजाई की और इसी तरह पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिशें जारी रखने के लिए प्रेरित किया। सुखबीर सिंह बादल ने मक्कड़, सेठ सतपाल मल और बचित्तर सिंह कोहाड़ को कहा कि वह आगामी चुनावों की तैयारियां पूरे
जोर-शोर से करें ताकि आने वाले चुनावों में वह पंजाब में अकाली दल की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाएं। सुखबीर सिंह बादल ने सभी अकाली वर्करों को पूरे जोर-शोर से अकाली दल को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।