*👉🏻 560 किलो चूरापोस्त सहित महिला व पुरुष तस्कर काबू*
जालंधर,15 जुलाई-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- थाना मकसूदां की पुलिस ने 560 किलो चूरा पोस्त सहित एक महिला व पुरूष तस्कर को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत माहल ने बताया कि एसपी बलकार सिंह और डीएसपी करतारपुर सब डिवीजन दिग्विजय कपिल के दिशा निर्देशों पर मकसूदां थाने के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह रायपुर रसूलपुर पुलिस पार्टी सहित जीटी रोड पर मौजूद थे। तभी उन्हें किसी ने सूचना दी की एक महिला व पुरूष तस्कर बड़ी तादाद में नशे की खेप लेकर आने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर कबूलपुर बस अड्डा के नजदीक नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक टाटा इंडिगो कार को शक के आधार पर रोका गया,जिसे बलजीत सिंह (36) पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव हरिपुर आदमपुर चला रहा था और साथ वाली सीट पर सुखबीर कौर उर्फ छिंदर (45) वर्ष पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गांव अर्जनवाल आदमपुर बैठी हुई थी। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से दो बोरियां चूरापोस्त की बरामद हुई। आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो बलजीत सिंह ने बताया कि वह नशा तस्करी का काम करता है और आदमपुर में एक एन आर आई की कोठी में चूरापोस्त की बोरियों को छुपा कर रखा हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त कोठी में से 26 बोरियां चूरापोस्त की बरामद की, जिनका वजन 560 किलोग्राम था। पुलिस ने दोनों तस्करों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ शुरू कर दी है।पत्रकारवार्ता दौरान डीएसपी बलविंदर इक़बाल सिंह काहलों व अन्य अधिकारी मौजूद थे।


