*👉🏻 देहात ने पकड़े गैंगस्टर और सीआईए ने हेरोइन सहित पकड़ा नाइजीरियन*
जालंधर,13 दिसम्बर-(भल्ला/बब्बू)- थाना लांबड़ा की पुलिस ने अवैध हथियारों सहित सुक्खा काहलवां गैंग के छह सदस्यों को काबू किया है। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए एसएससी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने गांव निझरां गेट के पास से नाकाबंदी दौरान एक आर्टिगा कार को रोका। पुलिस पार्टी को देख कार में से निकल कर एक व्यक्ति फरार हो गया। जबकि उस में बैठे छह व्यक्तियों को पुलिस ने काबू कर उनके पास से दो पिस्तौल 7.65 बोर, दो पिस्तौल 315 बोर, 7 जिंदा कारतूस, 2 दातर व 250 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर लिया। जांच दौरान पुलिस पार्टी को पता चला कि उक्त आरोपी सुक्खा काहलवां गिरोह के सदस्य हैं और किसी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निझर पुत्र जसवीर सिंह निवासी जयरामपुर थाना सुभानपुर जिला कपूरथला, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी शूटर पुत्र दविंदर कुमार उर्फ टोनी निवासी घोड़ावाहा जिला होशियारपुर, रजिंदर कुमार उर्फ बंगड़ पुत्र सोनी लाल निवासी निआड़ा थाना बुलोवाल होशियारपुर, शहजाद चौधरी उर्फ छोटा पुत्र मोजस चौधरी उर्फ बब्बी चौधरी निवासी घोड़ावाहा थाना टांडा होशियारपुर, अविनाश कुमार उर्फ संजू पुत्र जसवंत राय निवासी मोहल्ला विजय नगर होशियारपुर, अमित कुमार उर्फ काकू पुत्र राजकुमार निवासी गाजी गुल्ला जालंधर और इनके फरार साथी की पहचान रंजीत सिंह उर्फ रनिया पुत्र जगीर सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
————————————-
सीआईए स्टाफ ने 100 ग्राम हेरोइन सहित एक नाइजीरियन को काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी गुरमेल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने दोमोरिया पुल नजदीक नाकाबंदी दौरान एक नाइजीरियन को काबू किया। जिस की तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी सितंबर 2014 में नाइजीरिया से भारत आया था और यहां आकर उसने कपड़े बेचने का काम शुरू कर दिया। कपड़े बेचने की आड़ में आरोपी ने नशा तस्करों के साथ संबंध बना लिए और नशा सप्लाई करने लगा। आज भी आरोपी जालंधर में नशे की सप्लाई देने के लिए आया था, लेकिन पुलिस ने इसे काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान NNAMDI S/O VEEN ROAS ONITSHA NIGERIA हाल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

