*👉🏻 पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में शरारती तत्व* *👉🏻 भगवान श्री राम और हनुमान जी का पुतला जलाने की बातों को लेकर शिवसेना हिंद के पंजाब प्रधान इशांत शर्मा ने जारी किया बयान, शरारती तत्वों को दी चेतावनी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,29 सितंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ गलत बयान बाजी करने वाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए शिवसेना हिंद के पंजाब प्रधान ईशांत शर्मा ने एक बयान जारी कर उन्हें चेतावनी दी है। इशांत शर्मा ने कहा कि कुछ लोग हिंदुओं के पूजनीय भगवान श्री राम और हनुमान जी का पुतला जलाने की बातें कर रहे हैं जोकि निंदनीय व असहनीय है। ईशांत शर्मा ने शरारती लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है तो वह हमारे प्रभु श्री राम और हनुमान जी का पुतला जलाकर दिखाएं। इशांत शर्मा के अनुसार शरारती लोग यह कह रहे हैं कि रावण उनके पूजनीय हैं
अगर उनका पुतला दशहरे पर जलाया जा सकता है तो भगवान श्री राम और हनुमान जी का क्यों नहीं। इशांत शर्मा ने कहा कि विजयदशमी पर्व 5000 साल से पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। अगर किसी ने उस में खलल डालने की कोशिश की तो हिंदू संगठन यह बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मिलकर पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की थी कि इन शरारती किस्म के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई पुलिस की तरफ से नहीं की गई है। इशांत शर्मा ने कहा कि अगर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा, क्योंकि हिंदू संगठन अपने देवी-देवताओं का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते।