*👉🏻 श्री राम कला मंच की तरफ से सचित्र प्रतियोगिता करवाई* *👉🏻 विभिन्न स्कूलों के 5 से 15 साल के बच्चों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा*

जालंधर,27 मई-(प्रदीप भल्ला)-शिव राम कला मंच (रजि.),श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस की तरफ से रविवार सुबह 9 से 12 बजे तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस में रामायण ज्ञान यज्ञ व सचित्र प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूलों के 5 से 15 साल तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर ड्राइंग बनाकर समाज को जागरुक करने का प्रयास किया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुशील रिंकू की पत्नी पार्षद सुनीता रिंकू पहुंची।
जिन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों की हौसला अफजाई की और उन्हें शुभकामनाएं दी। अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने चित्र प्रतियोगिता में ग्लोबल वार्मिंग, सेव अर्थ, सेव वाटर व महान शख्सियतों के चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अलग-अलग स्कूलों की अध्यापिकाओं के इलावा कला मंच के दिनेश शर्मा, रजनीश कुमार, पीएस अरोड़ा, अमरीक सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


