मोबाइल पर मिलेगी तुरंत आपदा चेतावनी, डिजास्टर अलर्ट सिस्टम का ट्रायल किया शुरू,सरकार ने कहा घबराने की जरूरत नहीं,यह सिर्फ एक टेस्ट

भारत सरकार ने एक अत्याधुनिक मोबाइल-आधारित डिजास्टर अलर्ट सिस्टम का ट्रायल शुरू किया है। इस दौरान लोगों के मोबाइल फोन पर टेस्ट मैसेज प्राप्त हो सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये संदेश केवल सिस्टम की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है।
यह एक उन्नत तकनीक है जो सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को प्राकृतिक या मानव-निर्मित आपदाओं के दौरान सीधे नागरिकों के मोबाइल फोन पर वास्तविक समय में आपातकालीन चेतावनी भेजने में सक्षम बनाती है
यह सिस्टम विभिन्न आपात स्थितियों के लिए त्वरित चेतावनी प्रदान करेगा, जैसे
- भूकंप और सुनामी
- बाढ़ और भारी बारिश
- चक्रवात (तूफान) और बिजली गिरना
- गैस रिसाव या रासायनिक खतरे
