*👉🏻 सुपारी किलिंग गिरोह के पांच व लुटेरा गिरोह के दो सदस्य काबू* *👉🏻 अवैध असला व गाड़ियां बरामद*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस ने अवैध असला,लूट की गाड़ियों,बाइक व सोने सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ 2 और नकोदर थाना में सुपारी किलर ग्रुप और लूटपाट करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों गिरोह के सदस्यों के पास से छह पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सुपारी किलर ग्रुप के पांच सदस्य और लुटेरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों के पास से लूटपाट में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन भी बरामद हुए हैं।
(HEADLINE EXPRESS)
पत्रकारों से बातचीत करते हुएएसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ दो के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सुपारी किलिंग और डाका डालने वाला गिरोह पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर डरोली नहर के पास अलग अलग वाहनों पर आ रहे पांच लोगों को काबू किया गया। आरोपियों की पहचान गिरोह के सरगना बुल्लोवाल, होशियारपुर निवासी रमनजीत सिंह उर्फ रमना, आदमपुर के कपूर गांव निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, गोराया निवासी मनदीप सिंह उर्फ जीता, बिलगा निवासी अनिल कुमार उर्फ अजय उर्फ अमना और लोहिया निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जिंदा के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 4 मोटर साइकिल और एक सेंट्रो कार बरामद हुई।
तलाशी लेने पर उनके पास से पांच पिस्टल और दस जिंदा कारतूस बरामद हुए। जांच में सामने आया कि उक्त गिरोह लूटपाट करने के अलावा सुपारी किलिंग भी करता है। वहींअब किसी पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास के सात सोने की बालियां भी बरामद हुई हैं, जो उन्होंने अलग-अलग जगह पर महिलाओं से छीनी थी। आरोपी लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटते थे।
एसएसपी जीपीएस भुल्लर ने बताया कि इसी तरह थाना नकोदर की पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शाहपुर निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ जहाज और उसके साथी रुपेवाल, शाहकोट निवासी अरुणप्रीत सिंह अरुण के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक वरना कार, एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अलग स्थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपियों के फरार साथियों की भी तलाश की जा रही है।
पत्रकारवार्ता में एसपी बलकार सिंह,डीएसपी सुरिंदर मोहन,डीएसपी बलविंदर इक़बाल सिंह काहलों,डीएसपी डॉ. मुकेश मौजूद थे।



