सियासी गलियारे में मची हलचल विधायक रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी बहाल,लोगो ने ख़ुशी में लड्डू बाटे

जालंधर {प्रदीप भल्ला} जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा एक बार फिर अपने पुराने तेवर और सरकारी सुरक्षा घेरे के साथ जनता के बीच नज़र आएंगे। शुक्रवार को पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान विधायक अरोड़ा की सदन से सामने आई तस्वीरों ने न केवल सुर्खियां बटोरीं, सियासी गलियारे में हलचल मची है।
पिछले कुछ समय से रमन अरोड़ा की सुरक्षा को लेकर उनके विरोधी कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। लेकिन विधायक रमन अरोड़ा जालंधर में अपने पुराने सुरक्षा काफिले और सरकारी जिप्सी के साथ दोबारा दिखाई देंगे

विधायक रमन अरोड़ा द्वारा बीते दिनों सरकार की नीतियों पर अडिग रहना और बिना किसी विवाद के जनता के साथ सीधा संपर्क बनाए रखना उनके पक्ष में गया है। उनकी ‘साफ-सुथरी छवि’ और सरकार के साथ बेहतरीन ‘कोऑर्डिनेशन’ की वजह से ही उन्हें एक बार फिर सरकारी सुरक्षा बहाल किया गया है। इसे रमन अरोड़ा की एक बड़ी राजनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।
