फिर गोलियों से दहला पंजाब, गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड पर हुई फायरिंग,हुई मौत
पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की वारदात सामने आई है।
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी पर फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम आज (शुक्रवार) सुबह कपूरथला में दिया गया। जहां पर गोपी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फायरिंग के दौरान इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। फिलहाल ढिलवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोपी के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया है।
सामने से आकर की फायरिंग
मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी जैरामपुर थाना सुभानपुर के रूप में हुई है