दो दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी को Shopkeeper Welfare Association प्रेसिडेंट शिव शर्मा ने आपसी भाईचारे और समझदारी से सुलझाया

आज बाज़ार में दो दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी को Shopkeeper Welfare Association प्रेसिडेंट शिव शर्मा जी, आशिष गुलाटी जी और यश पाल नरंग जी ने आपसी भाईचारे और समझदारी से सुलझा दिया।Shopkeeper Welfare Association हमेशा बाज़ार की एकता और शांति बनाए रखने के लिए तत्पर है। आगे से यदि बाज़ार में किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो सबसे पहले प्रेसिडेंट शिव शर्मा जी को जानकारी दी जाए। किसी भी बाहरी व्यक्ति को बीच में न बुलाया जाए, अन्यथा Shopkeeper Welfare Association उस पक्ष का सहयोग नहीं करेगी। हम सभी दुकानदार मिलकर अपने बाज़ार का माहौल प्यार, भाईचारे और सम्मान के साथ बनाए रखें।