अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल को मिलेंगे 1000 करोड़ रुपये, पीएम नरेंद्र मोदी ने की घोषणा
अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज पश्चिम बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए तत्काल केंद्र की ओर से 1000 रुपये आवंटित करने की घोषणा की। पीएम मोदी ने साथ ही बताया कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर तौर पर घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तूफान से हुए नुकसान के विस्तृत सर्वे के लिए केंद्र की ओर से एक टीम भेजी जाएगी। पीएम मोदी ने इस बात का भी भरोसा दिलाया कि पुनर्वासन और पुनर्निमाण के सभी कार्यों में मदद पहुंचाई जाएगी।पीएम मोदी आज सुबह अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे। इसके बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
