*👉🏻 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पर जालंधर कांग्रेस भवन में जश्न*

जालंधर,11 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)-राजस्थान,छतीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिले भारी बहुमत से जालंधर के कांग्रेस भवन में जश्न का माहौल है। पंजाब कांग्रेस कमेटी शहरी के जिला प्रधान स.दलजीत सिंह आहलुवालिया की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाल कर जीत की खुशी मनाई। जालंधर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिला कर जश्न मनाया। जिला प्रधान स.आहलुवालिया ने इस जीत का श्रेय राहुल गांधी और मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों की सोच की बदौलत ही कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस मौके पर काकू आहलुवालिया, राज कुमार राजू, सतनाम बिट्टा, मनोज अग्रवाल, अमृत खोसला, सुरजीत कौर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


