*👉🏻 एक किलो पांच ग्राम हेरोइन सहित दो व्यक्ति व नाइजीरियन युवती काबू*
जालंधर-(टिंकू पंडित/प्रदीप भल्ला)- एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना लोहिया की पुलिस ने विदेशी महिला सहित दो व्यक्तियों को 1 किलो 5 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।
जानकारी देते हुए एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर बताया कि लोहिया थाना के प्रभारी सुरेंद्र कुमार पुलिस पार्टी के साथ नवीं ट्रक यूनियन लोहिया मेन जीटी रोड पर गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान एक वरना कार जिसमें दो युवक व एक विदेशी युवती बैठी हुई थी को रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुनीत छाबड़ा पुत्र चमनलाल छाबड़ा निवासी मोहाली, करमजीत सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी जिला मोगा व नाइजीरियन महिला फेथ पुत्री जोन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर वरना कार ज़ब्त कर ली है।
पूछताछ में आरोपी कर्मजीत ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की मारी पर दो लाख का खर्च होने था लेकिन इतना पैसा न होने के कारण वह नशा बेचने लगा था।
पुनीत छाबड़ा ने बताया कि वह गलत लोगों की संगत में पड़ गया था। जिस कारण वह नशा करने लगा था और नशे की पूर्ति के नशा बेचने लग गया।
फेथ ने बताया कि वह दिसम्बर 2017 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। यहां से मुलाकात नाइजीरियन जोहन के साथ हुई। जिसके पास से वह हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करती थी। आज भी वह दिल्ली से जोहन से हेरोइन लेकर बस में लुधियाना तक आई और आगे पुनीत छाबड़ा व करमजीत सिंह के साथ कार में सप्लाई देने के लिए जा रही थी।
आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं जिस कारण वह जेल जा चुके हैं और वहीं से इनके तार नाइजीरियन स्मगलरों के साथ जुड़ गए थे।
पत्रकारवार्ता दौरान एसपी बलकार सिंह, डीएसपी सुरिंदर मोहन व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।



