*👉🏻 नशीली गोलियों सहित बाइक सवार काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,1 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना भोगपुर की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक बाइक सवार को 222 नशीली गोलियों सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना भोगपुर के प्रभारी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गढ़दीबक्श चौक
में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी दौरान व्यक्ति के पास से 222 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर थाना भोगपुर में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम जगदीश सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र अवतार सिंह निवासी जोलोवाल कॉलोनी थाना भोगपुर बताया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।

