*👉🏻 देहात पुलिस ने पकड़े चार नशा तस्कर, 3 किलो अफीम, एक पिस्तौल, दो कारतूस व कार बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,3 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल के दिशा निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना आदमपुर की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना आदमपुर की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान चार नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 3 किलो अफीम, एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व एक कार बरामद की है। जानकारी देते हुए एसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया की 2 अक्तूबर सुबह 11:00 बजे थाना आदमपुर के एएसआई गुरदेव सिंह अपने साथी कर्मचारियों के साथ महमदपुर नहर पुल पर मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी आदमपुर की तरफ से एक सनी कार नंबर पीबी 08 सीटी 98100 आती हुई दिखाई दी।
जिसे पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर रोका। कार में 4 लोग सवार थे। पुलिस पार्टी ने युवकों की तलाशी ली तो एक के पास से एक पिस्तौल 7.65 32 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पार्टी ने कार की तलाशी ली तो कार के दरवाजे के गत्ते के अंदर से 3 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने चारों युवकों पर थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम गुरप्रीत सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी भानोलंगा थाना सदर कपूरथला, कमलप्रीत सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी ढुढियावाल थाना सुल्तानपुर लोधी, अमरजोत सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी ढुढियावाल थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला और जसवंत सिंह पुत्र वेद प्रकाश निवासी चन्नण के थाना मेहता जिला अमृतसर बताया। पुलिस पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी जसवंत सिंह पर अलग-अलग थानों में पहले भी चार मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
