पूरी तरह हिल गई बीजेपी, हार्ट अटैक से हुआ सबसे सीनियर नेता का निधन
भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल पार्टी के एक सीनियर नेता की दिल के दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, मंगलवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।
63 साल के चिंतामन वंगा महाराष्ट्र के पालघर से बीजेपी सांसद थे। मंगलवार को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उनका निधन हो गया।
बता दें कि चिंतामन वंगा ने मुंबई विश्वविद्यालय से वकालत तक की पढ़ाई की थी। चिंतामन 1990 से लेकर 1996 तक महाराष्ट्र के थाणे जिले के बीजेपी अध्यक्ष भी रहे। 1996, 1999 और 2014 में वो सांसद चुने गए. इसके अलावा चिंतामन 2009 में महाराष्ट्र की विक्रमगढ़ सीट से विधायक भी चुने गए थे।
2014 के लोकसभा चुनाव में चिंतामन वंगा ने 2 लाख 39 हजार के अंतर से जीत हासिल की थी। चिंतामन वांगा साल 1996 में पहली बार संसद के सदस्य बने थे। 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में चिंतामन वांगा ने 2 लाख 39 हजार के अंतर से जीत हासिल की थी।

