*👉🏻 गौंडर गैंग के तीन सदस्य हथियारों सहित काबू* *👉🏻 आईजी अर्पित शुक्ला ने पत्रकारवार्ता कर बताई गैंगस्टरों को पकड़ने की कहानी*
जालंधर-(टिंकू पंडित/ज्ञान सिंह)- लुधियाना देहाती की पुलिस ने फेसबुक पर पुलिस को धमकियां देने वाले गौंडर गैंग के 3 सदस्यों को हथियारों सहित काबू किया है।
जानकारी देते हुए आईजी जोनल जालंधर अर्पित शुक्ला ने बताया कि गौंडर व प्रेमा लाहोरिया के एनकाउंटर के बाद फेसबुक पर पोस्ट डाल पुलिस को धमकियां देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। लुधियाना देहाती पुलिस ने उक्त आरोपियों में से तीन आरोपियों को नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार कर उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन, 4 पिस्टल 12 बोर, व दो पिस्टल 32 बोर बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कारज सिंह, गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी गौंडर गैंग से संबंधित हैं। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है जिससे उन्होंने धमकी भरी पोस्ट फेसबुक पर डाली थी। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


