साइबर अटैक के बाद देशभर के ATM बंद, RBI ने सॉफ्टवेयर अपडेट के दिए आदेश
देश भर में हुए वायरस अटैक से बचने के लिए गृह मंत्रालय ने कई ATM बंद कर दिए। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने ये फैसला ऐतिहातन उठाया है।
जानकारी के मुताबिक़ गृह मंत्रालय ने रेनसमवेयर से बचने के लिए ये कदम उठाया है। बता दें कि शनिवार 11 मई को साइबर हैकर्स ने आंध्र प्रदेश पुलिस के 102 कम्प्यूटर सिस्टम को हैक कर लिया था।
हालांकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम बंद करने की बात से इंकार कर दिया। RBI ने कहा कि एटीएम बंद करने के कोई भी निर्देश जारी नहीं किये गए हैं, केवल एडवाइजरी जारी की गई है।
गौरतलब है कि वनाक्राई रैंसमवेयर की हानिकारक हैकिंग के चलते साइबर सुरक्षा एजेंसी ने इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को दुनिया भर के कंप्यूटर में फ़ैल रहे वायरस के बारे में पहले से ही चेतावनी दे दी थी।
जानकारी के लिए बता दें कि रैंसमवेयर एक ऐसा मालवेयर होता है जो कंप्यूटर सिस्टम के फाइल को लॉक कर देता है और एक निश्चित राशि के भुगतान के बिना सिस्टम अनलॉक नहीं होता है।
