*👉🏻 चुनाव आयोग ने देशभर से हटाई आदर्श आचार संहिता*

चुनाव आयोग ने देशभर से आचार संहिता हटाने के आदेश जारी किए हैं। निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि आदर्श आचार संहिता हटा ली गई है। दस मार्च को लोकसभा चुनावों
की घोषणा के साथ देश में आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी। कैबिनेट सचिव और राज्य सरकारों के मुख्य
सचिवों से आयोग ने कहा है कि आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है।आचार संहिता लागू होने के बाद सत्तारूढ़ दल सरकारी तंत्र का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए नहीं कर पाते हैं। पिछले महीने 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ था। मई महीने की 19 तारीख
को सातवें और आखिरी चरण का चुनाव हुआ था। मतों की गिनती 23 मई को हुई थी। जिसके बाद आज निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता हटा ली गई।
