*👉🏻 अब सप्ताह में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक-आरबीआई* *👉🏻 1 जून से लागू होंगे आदेश*

जालंधर,20 अप्रैल 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आदेश जारी किए हैं कि अब 1 जून से सप्ताह में 5 दिन ही बैंक खुला करेंगे। बैंकों के खुलने और बंद होने का समय सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक होगा।
इससे पहले महीने के हर रविवार के इलावा दूसरे और चौथे शनिवार बैंक बंद रहते थे, लेकिन अब महीने के हर शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहा करेंगे। यह आदेश 1 जून से लागू होंगे।


