*👉🏻 जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करवाने जालंधर पहुंचेगी भारत बचाओ रथयात्रा* *👉🏻 हम दो हमारे दो और सबके दो का संदेश देंगे हिंदू संगठन*
जालंधर-(टिंकू/भल्ला)-हिंदुओं के लिए हम दो हमारे दो का कानून है, लेकिन भारत देश में मुसलमानों के लिए ऐसा कोई कानून नहीं है। ऐसे में देश में हिंदुओं का अंश बचाने के लिए हम दो हमारे दो और सबके दो का कानून लागू होना चाहिए। यह कहना था अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानंद सरस्वती का, जो जालंधर में पत्रकारों से विशेष तौर पर बातचीत कर रहे थे। सरस्वती महाराज ने कहा कि 19 फरवरी दोपहर 1:00 बजे यात्रा साईंदास स्कूल ग्राउंड में पहुंचेगी। इस यात्रा की अगुवाई राष्ट्र निर्माण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके करेंगे। जालंधर पहुंचने पर चव्हाणके के सहित कई राष्ट्रभक्त अपने विचार लोगों के समक्ष रखेंगे। इसके बाद यह यात्रा लुधियाना जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है कि हिंदुओं की संख्या लगातार कम हो रही है। मुसलमानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक सर्वेक्षण के अनुसार यदि ऐसा ही रहा वर्ष 2029 के बाद इस देश पर मुसलमानों का शासन होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि जिस तरह तीन तलाक का कानून पास किया गया है, उसी तरह हम दो हमारे दो और सबके दो का कानून भी पास किया जाए। इस मौके पर हिंद क्रांति दल के प्रधान मनोज नन्ना, किशन लाल शर्मा, इशांत शर्मा, कपिल भारद्वाज सहित अन्य हिंदू संगठनों के नेता मौजूद थे।
