*👉🏻 रात भर ट्रैफिक पुलिस की रही नाकाबंदी* *👉🏻 9 टिप्पर किये इम्पाउंड*
जालंधर,24 जून-(प्रदीप भल्ला)-एडीसीपी ट्रैफिक कुलवंत सिंह हीर व एसीपी ट्रैफिक हरबिंदर सिंह भल्ला के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एएसआई ट्रैफिक जसबीर सिंह व एएसआई बलजीत सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ रात भर नाकाबंदी कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किये। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि रात 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में नाकाबंदी कर भारी वाहनों के चालान किये गए और कुछ वाहन इम्पाउंड किये गए। रात पठानकोट चौक, मकसूदां, लम्मा पिंड चौक, नकोदर चौक में नाकाबंदी दौरान ओवरलोड 9 टिप्पर इम्पाउंड किये गए,जबकि 7 ओवरलोड टिप्परों के चालान किए गए। ड्रंक एंड ड्राइव के दो चालान किये गए। इसके इलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों के चालान किये गए और कुछ वाहन चालकों को वार्निग देकर छोड़ा गया। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ ये मुहिम जारी रहेगी।



