*👉🏻 तेज रफ्तार कार ने साइकिल पर जा रहे प्रवासी मजदूरों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में दाखिल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर आठ के अंतर्गत पड़ते पठानकोट रोड पर स्थित कैपिटल अस्पताल के सामने साइकिल पर जा रहे दो प्रवासी मजदूरों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
जिसमें दोनों प्रवासी मजदूर बंगाली राम पुत्र हजारी राम निवासी मुकेरियां और महिंद्र लाल पुत्र गोविंद निवासी बुलंदपुर जालंधर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे और ऑल्टो K10 नंबर एचपी-39-सी-5370 के चालक को काबू कर लिया।
एएसआई ने बताया कि कार चालक ने आगे जा रहे साइकल सवारों को टक्कर मार दी थी। जिस कारण वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने दोषी कार चालक को काबू कर लिया है और उसकी कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।