*👉🏻 इनकम टैक्स अधिकारी बन ज्वेलरी शॉप मालिक से रुपए ऐंठने वाला काबू*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला/ ज्ञान सिंह) जिला जालंधर के अधीन आते गांव अपरा के मशहूर ज्वेलर्स को इनकम टैक्स अधिकारी बन लाखों रुपए ऐंठने वाला व्यक्ति पुलिस ने काबू किया है।
जानकारी देते हुए अपरा थाना के एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें 10 फरवरी को बाबूराम एंड संस ज्वेलरी शॉप के मालिक वरिंदर कुमार ने शिकायत दी थी कि उन्हें कुछ दिनों से फोन पर कोई व्यक्ति इनकम टैक्स अधिकारी बन धमका रहा है और 3,50 लाख रुपए की मांग कर रहा है, रुपए ना देने पर उनकी दुकान पर रेड करने की धमकियां भी दे रहा है। जितेंद्र सिंह ने बताया कि हमने वरिंदर कुमार से बातचीत कर उक्त व्यक्ति को रुपए देने के लिये मनाया। वरिंदर कुमार कि उक्त व्यक्ति से ₹2,10,000 में बात पक्की हुई। फोन करने वाला व्यक्ति वीरेंद्र कुमार से 3,50 लाख रुपए की मांग रहा था लेकिन 210000 में बात पक्की होने पर उसने वरिंदर कुमार को जालंधर ग्लासी जंक्शन के पास आकर फोन कर रुपए देने की बात कही। आज वरिंदर कुमार रुपए लेकर जालंधर ग्लासी जंक्शन पहुंचा और उक्त व्यक्ति को फोन किया। व्यक्ति ने फोन उठाया और अपना नाम सुभाष जोशी बताया। सुभाष जोशी ग्लासी जंक्शन में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करता है और फोन पर बात करते हुए बाहर आकर उसने वीरेंद्र कुमार को कहा कि मुझे ही रुपए देने हैं। फोन पर जिसकी बात आपसे होती थी वह मैं ही हूं। जैसे ही वरिंदर कुमार ने सुभाष जोशी को रुपए पकड़ाए तो अपरा थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तराखंड का रहने वाला है और उसके साथ दो-तीन और व्यक्ति भी मिले हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है जिसके बाद और भी मामले सामने आने की संभावना है।


