*👉🏻 नंदा गन हाउस पर इनकम टैक्स की रेड* *👉🏻 कल से जांच कर रहे हैं अधिकारी*
जालंधर- ज्योति चौक के नजदीक स्थित नंदा गन हाउस पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार कल इनकम टैक्स के अधिकारी नंदा गन हाउस पहुंचे और जांच शुरू की। इनकम टैक्स अधिकारियों ने सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर गन हाउस के मालिकों से पूछताछ शुरू की जोकि खबर लिखे जाने तक जारी थी। रेड की सूचना मिलते ही थाना चार के प्रभारी प्रेम कुमार पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। जिसके बाद एडीसीपी गौतम सिंगला व एसीपी गुरमेल सिंह भी मामले की जानकारी लेने के लिए गन हाउस पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और पुलिस पार्टी को गन हाउस के बाहर तैनात रहने के निर्देश दिए।
