*👉🏻 लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जीवन सिंह ने बताया कि एएसआई विजय कुमार ने नाकाबंदी दौरान चारा मंडी नजदीक बूटा पिंड से दो व्यक्तियों को काबू किया है। जिनके पास से एक एक्टिवा, ₹11000 की नकदी,एक मोबाइल फोन व बेसबॉल बैट बरामद हुआ है। जीवन सिंह ने बताया कि 20-03-18 को घई नगर मॉडल हाउस निवासी जसप्रीत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह रात 10:30 बजे काम से छुट्टी कर वापस आ रहा था। रात 11:15 बजे के करीब मॉडल हाउस शहंशाह पैलेस के पास दो व्यक्तियों ने उसे रोक कर मारपीट की और पर्स व मोबाइल मोबाइल छीन फरार हो गए थे। पर्स में ₹11000 की नकदी थी। पकड़े गए आरोपियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था जिनकी पहचान सुमित कुमार उर्फ मनु पुत्र मेलाराम निवासी बस्ती पीरदाद व अब्दुल उर्फ राजू पुत्र अलीम उर्फ सतीश निवासी चहारबाग के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

