*👉🏻 मानसिक परेशानी के चलते पीएपी मुलाज़िम ने की आत्महत्या*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)- मानसिक परेशानी के चलते पीएपी मुलाजिम ने फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी देते हुए थाना बावा खेल के कांस्टेबल जुगल किशोर ने बताया कि मृतक पीएपी में पशु चिकित्सक के तौर पर कार्यरत था। मृतक की पहचान जसविंदर कुमार पुत्र प्रेम नाथ कटारिया निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के अनुसार वह कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। जिस कारण उसने आज सुबह घर में लगी ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


