*👉🏻 दुबई में जालंधर के युवक का कत्ल* *👉🏻 गया था रुपये कमाने लेकिन वापिस आई लाश* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,23 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते गौतम नगर का 32 वर्षीय कुलदीप सिंह दीपा पुत्र रजिंदर सिंह रुपए कमाने के लिए दुबई गया लेकिन आज उसकी लाश वापस आई।
दीपा की लाश देख पूरे इलाके में मातम छा गया। हर किसी की आंख नम हो गई थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जालंधर के दो ट्रैवल एजेंटों ने उसे दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की बजाए शराब के कारोबार में लगा दिया था। जानकारी देते हुए मृतक के भाई लखबीर सिंह ने बताया कि उनका भाई कुलदीप सिंह दीपा 11 मई को दुबई गया था।
ट्रैवल एजेंट ने उसे सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर दुबई भेजने का कहकर वहां पर शराब के धंधे में लगा दिया। कुलदीप यह काम नहीं करना चाहता था। कुलदीप ने 22 मई को आखरी बार अपने परिजनों से बात की थी। जिसके बाद उसका कोई भी फोन नहीं आया। घर वालों को कुलदीप की चिंता सताने लगी तो उसका भाई लखबीर 2 जून को कुलदीप का हाल जानने के लिए दुबई चला गया। दुबई पहुंचने पर कुलदीप के कुछ दोस्तों ने बताया कि कुलदीप शराब के कारोबार को नहीं करना चाहता था और वह इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने कुलदीप की हत्या कर दी। जिसके बाद आज लखबीर अपने भाई कुलदीप का शव लेकर जालंधर आ गया। जालंधर पहुंचने के बाद परिजनों ने जालंधर के ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी।
कुलदीप के दोस्त और
कांग्रेसी नेता संजू अरोड़ा ने माननीय प्रधानमंत्री से मांग की है कि ऐसे अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी और परिवार का बेटा इनके चंगुल में फंस कर अपनी जान ना गंवा दे।

