*👉🏻 सूर्या एंक्लेव से 2 कारें चोरी*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते सूर्या एंक्लेव से चोर दो कारें चुरा कर ले गए। जानकारी देते हुए फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राजन गुप्ता ने बताया कि सुबह कॉलोनी में शोर हो रहा था। जब वह बाहर निकले तो देखा कि लोगों के घरों के बाहर से 2 गाड़ियां चोरी हो चुकी थी। जब वह लोगों के पास पहुंचे तो सूर्या एंक्लेव ए ब्लॉक के रहने वाले मोहित कुमार ने बताया कि उनकी कार एर्टिगा पीबी 07 एवी 7732 और हरीश मल्होत्रा की के10 जिसका नंबर पीबी 08 डी एक्स 1326 था वह भी चोरी हो चुकी थी। राजन गुप्ता ने बताया कि पहले भी कई बार पुलिस को कहा था कि इस इलाके में लूट और चोरी की वारदातें अक्सर होती हैं। इसलिए पीसीआर की गश्त बढ़ाई जाए। लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी इस तरह गश्त के लिए नहीं आता। जिसका अंजाम आज कॉलोनी वालों को भुगतना पड़ा। चोरी की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है और चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई।
