*👉🏻 रेल ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे लोग आए ट्रेन की चपेट में*

अमृतसर,19 अक्तूबर-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-पैंचके लगे होने के कारण रावण दहन का समय भी निर्धारित किया हुआ था। लेकिन अमृतसर में पैंचकों को नज़रंदाज़ कर निर्धारित समय के बाद रावण दहन करना काफी खतरनाक साबित हो गया।अमृतसर के जोड़ा फाटक नज़दीक रेल ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। जिस कारण 100 के करीब लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर के जोड़ा फाटक नजदीक रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था और सैंकड़ों लोग रेल ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेन आई और रेल ट्रैक पर खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी है।
