*👉🏻 अज्ञात हमलावरों ने जंडू सिंघा नजदीक एक व्यक्ति को मारी गोली, निजी अस्पताल में दाखिल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,22 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना आदमपुर के अंतर्गत आते गांव जंडू सिंघा में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस व उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार हरमनजीत सिंह निवासी गांव कंडाला जट्टा होशियारपुर अपने दोस्त सुखविंदर सिंह के साथ होशियारपुर से जालंधर की तरफ अपनी कार में आ रहे थे। जैसे ही वह गांव जंडू सिंघा के पास पहुंचे तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को रोककर फायरिंग कर दी।
फायरिंग दौरान एक गोली हरमनजीत सिंह के पेट में लगी। हमलावर गोलीबारी करने के बाद मौके से फरार हो गए। हरमनजीत के दोस्त सुखविंदर सिंह ने तुरंत ही उसे श्रीमन अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया जहां से उसे जौहल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर घायल का इलाज किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।