*👉🏻 एक बच्ची की मां ने फंदा लगा की आत्महत्या* *👉🏻 ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप*
जालंधर,30 अप्रैल-(ज्ञान सिंह)- काकी पिंड निवासी एक महिला ने फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी देते हुए मृतका के भाई ने बताया की उसकी बहन की शादी 4 साल पहले काकी पिंड निवासी जसप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे तंग परेशान करने लगे थे। शादी के बाद उसकी बहन के घर एक बच्ची ने जन्म लिया, जोकि अब 2 साल की है। जिसके बाद उसे और प्रताड़ित किया जाने लगा। 2 दिन पहले भी उसकी बहन ने फोन करके बताया था कि ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। जिस पर काकी पिंड पहुंच कर बातचीत कर सारा मामला निपटा दिया था। लेकिन सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। घटना की शिकायत थाना रामा मंडी कि पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
