*👉🏻 साईं चमन शाह जी के जन्म दिवस पर श्री गुरु रविदास चौक नज़दीक लगाया गया लंगर* *👉🏻 विधायक सुशील रिंकू व युवा कांग्रेसी नेता निर्मल कुमार निम्मा ने काटा केक*
जालंधर,22 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- सरकार साईं चमन शाहजी (फिल्लौर वाले) के जन्मदिवस पर श्री गुरु रविदास चौक नजदीक लंगर लगाया गया। इस मौके पर साईं चमन शाह जी के बेटे गद्दी नशीन मक्खन शाह जी (फिल्लौर वाले) विशेष तौर पर पहुंचे।
जालंधर वेस्ट क्षेत्र के विधायक सुशील रिंकू व युवा कांग्रेसी नेता निर्मल कुमार निम्मा ने केक काटकर साईं चमन शाह जी का जन्मदिन मनाया और उनके बेटे मक्खन शाह जी का अभिवादन किया। विधायक सुशील रिंकू ने लंगर दौरान सेवा की और सभी सदस्यों को इस नेक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
दाल सब्जी, चावल और रुमाली रोटी लंगर में वितरित की गई। लंगर दौरान मनदीप खेड़ा, बलविंदर कुमार राहुल, शैंपी बत्तरा, दीपा, आशु मेहता, गैरी कपूर, सुक्खा, शगुन मेहता व अन्य सदस्यों ने लंगर में सेवा की। विधायक सुशील रिंकू के साथ नासिर सलमानी व भोला मुख्य रूप से उपस्थित हुए।



