*👉🏻 शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर छुट्टी नहीं* *👉🏻 किसी ने सोशल मीडिया पर फैलाई छुट्टी की अफवाह*
जालंधर-कल शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के बलिदान दिवस पर पंजाब सरकार की तरफ से छुट्टी की घोषणा मात्र अफवाह है। किसी शरारती व्यक्ति द्वारा कल सभी सरकारी संस्थानों में छुट्टी की अफवाह फैला दी गई। इस अफवाह के बारे में पंजाब सरकार के नुमाइंदों ने स्पष्ट किया है कि कल सभी संस्थान खुले रहेंगे और आम दिनों की तरह ही काम काज होगा। छुट्टी की किसी ने अफवाह फैलाई है। जिसने भी ये अफवाह फैलाई है उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
