*👉🏻 एक महीने में दो बार पीर बाबा की दरगाह पर चोरी*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत आते गोपाल नगर में चोरों ने पीर बाबा की दरगाह पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि इसी दरगाह पर महीने में दूसरी बार चोरी हुई है। जानकारी देते हुए सेवादार प्यारेलाल ने बताया कि इससे पहले 1 मार्च को भी चोरी हुई थी। आज भी जब वह दरगाह पर आए तो देखा कि अलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा हुआ था। चोर तीन हज़ार की नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

