*👉🏻 मशहूर बिल्डर अनिल चोपड़ा के बेटे की दुकानें सील* *👉🏻 तीन लाख से ज्यादा का हाउस टैक्स बकाया*
जालंधर- नगर निगम का हाउस टैक्स विभाग भी हरकत में आ गया है। हाउस टैक्स विभाग ने आज कार्रवाई करते हुए मशहूर बिल्डर व सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा के बेटे राजन चोपड़ा की पीपीआर मॉल स्थित दुकानें सील कर दी। जानकारी देते हुए विभाग के इंस्पेक्टर टेक राज ने बताया कि पीपीआर मॉल में 8 व 9 नंबर दुकानों का 3,22,000 रुपए का हाउस टैक्स बकाया था। जिस कारण आज इन दुकानों को सील कर दिया गया है।


